बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

Updated at : 05 Mar 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मेहरमा मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया मुख्य मार्ग अंतर्गत खांधार मोड़ के समीप बुधवार दोपहर एक बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मिर्जा चौकी स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक 30 वर्षीय बाबूलाल हेम्ब्रम को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान खैरबनी, मिर्जा चौकी निवासी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड थी और वह मेहरमा से भगैया की ओर जा रहा था. तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. सड़क हादसों में सात दिनों में गयी चार लोगों की जान गोड्डा. जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बीते सात दिनों के भीतर चार लोगों की मौत हो चुकी है. तीन दिन पहले मेहरमा में हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की जान चली गयी थी. इनमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, सोमवार को गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के सरौतिया गांव में टोटो सीखने के दौरान 18 वर्षीय युवक की जान चली गयी. मंगलवार को बोआरीजोर-मेहरमा मार्ग पर एक कार खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिससे कार सवार युवक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि युवक बारात में गया था और किसी को छोड़ने के बाद लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ. घायल युवक को बोआरीजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बुधवार सुबह गोड्डा-पोड़ैयाहाट मार्ग पर भटौंधा के समीप हाईवा और पिकअप वाहन की टक्कर में चालक दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी दिन दोपहर में मेहरमा में एक और सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से जान चली गयी. जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जनवरी माह में जिले में 31 दिनों के भीतर 18 लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से लोग चिंतित जरूर हैं, लेकिन सुरक्षा नियमों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola