गोड्डा में सड़क सुरक्षा के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा-रामनगर हाइवे पर लगातार हो रही मौत पर जताया आक्रोश, अशोक स्तंभ पर दिया धरना

विज्ञापन

गोड्डा शहर और रामनगर हाईवे क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में मंगलवार को अशोक स्तंभ पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना के बाद प्रदेश प्रवक्ता शुभम कुमार मंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया कि गोड्डा शहर और रामनगर हाइवे पर लगातार होने वाले सड़क हादसों में मासूमों की असामयिक मौत हो रही है. आम जनता की पीड़ा और सड़क सुरक्षा की गंभीर समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यह धरना दिया गया. मुख्य छह मांगों में गोड्डा-रामनगर हाईवे पर स्थायी पुलिस व्यवस्था की तैनाती, गोड्डा कॉलेज मोड़ हाइवे के नीचे पुलिस बल की नियमित तैनाती, गांधीग्राम चौक पर यातायात नियंत्रण हेतु पुलिस व्यवस्था, असनबनी चौक पर स्थायी पुलिस बल की तैनाती, ब्लॉक मोड़ और गंगटा काली मंदिर चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान का नियमित संचालन आदि शामिल हैं. शुभम कुमार मंडल ने कहा कि सड़क सुरक्षा और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में सड़क हादसों में कमी आये और लोगों की जान बच सके. धरना के दौरान निरंजन कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola