भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोआरीजोर में मनाया जीत का जश्न

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

विज्ञापन

भाजपा के मंडल अध्यक्ष बमभोली पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ललमटिया चौक और लौहंडिया बाजार में पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामना भी दी. मंडल अध्यक्ष बमभोली पांडेय ने बताया कि भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से सरकार बना रही है. इसके अलावा असम और पांडिचेरी में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि जनता ने देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा जताकर भाजपा को भारी बहुमत दिया है. बमभोली पांडेय ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश का विकास हो रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार से तीनों राज्यों का बेहतर विकास होगा. इस अवसर पर आशुतोष कुमार, विष्णु तिवारी, गणेश मोदी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola