खेलो झारखंड का जिला स्तरीय आयोजन आज से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2024 11:46 PM
पथरगामा प्रखंड से कुल 90 ख़िलाड़ी जिला स्तर खेल में भाग लेंगे
खेलो झारखंड का प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चे अब जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेंगे. बीपीओ मो कमालउद्दीन ने बताया कि जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 सितंबर तक गोड्डा कॉलेज मैदान में होगा. वहीं 18 से 21 सितंबर तक गांधी मैदान गोड्डा में होगा. बीपीओ ने बताया कि पथरगामा प्रखंड से कुल 90 ख़िलाड़ी जिला स्तर खेल में भाग लेंगे, जिसमें 100मी दौड़ से 3000मी तक के दौड़ के साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, कब्बडी, खो-खो, चक्का फेंक आदि खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. बता दें कि जिला स्तर में प्रथम स्थान पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर होने वाले खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागी होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










