शिक्षक हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हुआ आठवां नामजद अभियुक्त

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 28 Oct 2025 11:40 PM

विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में शिक्षक की हो गयी थी मौत

विज्ञापन

हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव में 18 अक्टूबर को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस हिंसक संघर्ष में शिक्षक मो. हिदायत अली की मौत हो गयी थी, जबकि दो व्यक्ति अब्दुश शुभान और मो. असद गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद हनवारा पुलिस ने कांड संख्या 48/25 दर्ज कर जांच शुरू की थी. घटना के मामले में सात नामजद अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. 26 अक्टूबर को हनवारा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर महागामा थाना क्षेत्र से मो. उमर (60) को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर मंडल कारा, गोड्डा भेजा गया. वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola