अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर 26 जून को निकलेगी महारैली

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

महारैली निकाल कर किया जायेगा विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन

स्थानीय शहीद स्तंभ परिसर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा दलित महापंचायत का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व भीम आर्मी के युवा नेता रंजीत कुमार ने किया. महापंचायत में युवा नेता रंजीत कुमार ने कहा कि प्रशासन राजनीति के दबाव में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने पर रोक लगायी है. यह काफी निंदनीय है. समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. आने वाले 26 जून को बाबा साहब की प्रतिमा लगाने को लेकर दस हजार से अधिक लोगों के साथ गोड्डा शहर में महारैली निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा. जिले के विभिन्न पंचायत के भीम आर्मी की टीम लीडर पहुंचेंगे. इसके बाद आगे के आंदोलन की रणनीति बनायी जायेगी. मौके पर जेएनयू छात्र नेता बीरेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक पासवान, भीम आर्मी के तालिब अंसारी, रितेश कुमार दास, हरेराम अंबेडकर, भगीरथ दास, सुमित कुमार, गुड्डू कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola