धाना बिंदी गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन

Updated at : 30 Apr 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
धाना बिंदी गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन

परोपकार की भावना से जाना जाता है मनुष्य का जीवन : गुरु नंदन जी महाराज

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के सुंदर डैम स्थित धाना बिंदी गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन हो गया. सत्संग स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भागलपुर के कुप्पा घाट से आये महर्षि गुरु नंदन जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन का महत्व समझना चाहिए. धरती एक रंग मंच है. मनुष्य रंग मंच पर अपनी भूमिका निभाते हैं. अपने जीवन में अच्छा कर्म करना चाहिए और गरीब व असहाय व्यक्ति को मदद करना चाहिए. मनुष्य जीवन की पहचान परोपकार से जानी जाती है. दूसरे को मदद करने वाले को भगवान स्वयं उनकी मदद करते हैं. सत्संग स्थल पर भगवान की कथा सुनायी जाती है, इसे सुनकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए. भगवान की स्तुति में ही जीवन का कल्याण है. सत्संग स्थल पर दूरदराज के श्रद्धालु पहुंचकर महाराज के प्रवचन का आनंद लिया. सत्संग समिति के सदस्य द्वारा सक्रिय रूप से निगरानी किया जाता था तथा भोजन एवं पानी की समुचित व्यवस्था भी किया गया था. समिति के सदस्य नीरज कुमार एवं सुमित कुमार ने सफलतापूर्वक दो दिवसीय संतमत सत्संग संपन्न होने पर गांव के ग्रामीण एवं सभी श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सत्संग संपन्न हुआ है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola