दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ पर्व, भाई-बहन व प्रकृति प्रेम का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ पर्व, भाई-बहन व प्रकृति प्रेम का दिया संदेश

पोड़ैयाहाट में सोहराय मिलन समारोह का भव्य आयोजन

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड परिसर में बुधवार को सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, जेएमएम जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत महात्मा और देवेंद्र पंडित, बीडीओ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा एवं राजेश हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सोहराय कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व ब्लॉक परिसर स्थित जाहेर स्थान में नायकी द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के माध्यम से की गयी. इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आये अतिथियों ने सोहराय पर्व को भाई-बहन और प्रकृति प्रेम का पर्व बताया. उन्होंने कहा कि इस पर्व की शुरुआत दीपावली से होती है, क्योंकि इसे लक्ष्मी पूजा के समय मनाया जाता है. इस पर्व का एक महत्वपूर्ण संदेश गौ सेवा से जुड़ा है, जिससे अनाज उत्पन्न होता है और किसानों के खलिहानों में खुशी आती है. नये चावल से बने पकवानों के साथ आदिवासी क्षेत्र में सोहराय का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. अतिथियों ने कहा कि सोहराय प्रकृति प्रेम और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व है. प्रेमनंदन मंडल और अजीत महात्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व समाज में भाई-बहन के स्नेह और सामुदायिक एकता का संदेश फैलाता है. समारोह में झामुमो केंद्रीय सदस्य पुष्पेन्द्र टुडू, पूर्व जिप सदस्य सिमोन मरांडी, रावल हेंब्रम, श्यामानंद वत्स, अजय शर्मा, अरुण साह, गणेश साह, रोज मेरी, मुखिया दरौथी सोरेन, सुरेंद्र मरांडी, मनोज मुर्मू, जेम्स मुर्मू, मुकेश टुडू, संजय सोरेन, मोतीलाल टुडू, रामू सोरेन, महेश सोरेन, विजय मुर्मू, मुन्नी हांसदा, रसिक मरांडी, राजेश सोरेन, मनोज टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे. समारोह में सभी राजनीतिक दलों के लोग एक साथ मिलकर भाईचारे और सामुदायिक आनंद का अनुभव कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola