ठाकुरगंगटी में करंट लगने से दो की मौत

ईंट-भट्ठे समीप मैदान में गिरा था बिजली का नंगा तार
गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में चांदा पंचायत के महुआरा गांव में मंगलवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में अरुण कुमार मंडल (55) व कार्तिक यादव (45) है. दोनों एक ही गांव के थे. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ईंट-भट्ठे के समीप के मैदान में गये थे. तभी तार की चपेट में आने के बाद दोनों घायल हो गये. दोनों को उपचार के लिए हरि देवी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलने पर अस्पताल में काफी संख्या में लोग जुट गये. जानकारी होने पर ठाकुरगंगटी बीडीओ विजय कुमार मंडल, थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, मुखिया अवधेश ठाकुर आदि अस्पताल पहुंचे. मृतक अरुण मंडल की पत्नी शिवानी देवी शव को देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगी. वहीं कार्तिक के परिजन भी चीत्कार मार कर रो रहे थे. कार्तिक यादव के घर में पत्नी रंभा देवी, पुत्र सोनु यादव, चंदन यादव व पुत्री रेशमा कुमारी है. दोनों शवों का आज अंतिम संस्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




