ePaper

जेल में बंद झाविमो विधायक प्रदीप यादव की जमानत खारिज

Updated at : 25 Apr 2017 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
जेल में बंद झाविमो विधायक प्रदीप यादव की जमानत खारिज

– न्यायालय ने बेहतर इलाज हेतु रिम्स रांची भेजने का दिया आदेश– इलाज के बाद जाएंगे दुमका जेल गोड्डा : झारखंड में जेल में बंद झाविमो के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की नियमित जमानत अरजी सीजेएम राजेश सिन्हा ने खारिज कर दी. सोमवार को दोनों पक्ष की सुनवाई के दौरान सीजेएम द्वारा अभिलेख को आदेशार्थ […]

विज्ञापन

– न्यायालय ने बेहतर इलाज हेतु रिम्स रांची भेजने का दिया आदेश
– इलाज के बाद जाएंगे दुमका जेल

गोड्डा : झारखंड में जेल में बंद झाविमो के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की नियमित जमानत अरजी सीजेएम राजेश सिन्हा ने खारिज कर दी. सोमवार को दोनों पक्ष की सुनवाई के दौरान सीजेएम द्वारा अभिलेख को आदेशार्थ रखा था. वहीं गोड्डा सदर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज हेतु जेल प्रबंधन को रिम्स रांची भेजने का आदेश दिया.

विधायक प्रदीप यादव ने कोर्ट में भेजी अर्जी, विस सत्र में भाग लेने की मांगी अनुमति

रिम्स में इलाज होने के बाद स्वस्थ होने की स्थिति में विधायकप्रदीप यादव को दुमका जेल में रखने का आदेश दिया है. वहींविधायक प्रदीप यादव द्वारा विधान सभा के विशेष सत्र में शामिल होने के आवेदन को न्यायालय ने अस्वीकृत कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola