जन दबाव व बंधु तिर्की समर्थकों के सामने सुस्त दिखी पुलिस!

Updated at : 17 Apr 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
जन दबाव व बंधु तिर्की समर्थकों के सामने सुस्त दिखी पुलिस!

पुलिस दिन भर सड़कों पर करती रही गश्ती आम लोगों को रोक-रोक कर रही थी जांच सत्याग्रह स्थल पर गिरफ्तार करने की नहीं जुटा पायी हिम्मत पैदल बहियार होकर गायघाट पहुंच ही गये विधायक प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट : कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद भी पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव रविवार को अडाणी पावर प्लांट […]

विज्ञापन

पुलिस दिन भर सड़कों पर करती रही गश्ती

आम लोगों को रोक-रोक कर रही थी जांच
सत्याग्रह स्थल पर गिरफ्तार करने की नहीं जुटा पायी हिम्मत
पैदल बहियार होकर गायघाट पहुंच ही गये विधायक प्रदीप यादव
पोड़ैयाहाट : कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद भी पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव रविवार को अडाणी पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में गायघाट में आयोजित सत्याग्रह में शामिल होने पहुंच ही गये. गिरफ्तार करने की पूरी तैयारी धरी रह गयी. दिन के करीब 11 बजे श्री यादव बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बहियार के रास्ते माथे पर गमछी ओढ़े सभा स्थल पर पहुंच गये. गिरफ्तारी को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ दंडाधिकारी एसडीओ सौरभ कुमार सिंहा गायघाट में तैनात थे. वहीं पोड़ैयाहाट व गायघाट जाने वाले विभिन्न सड़कों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर तलाशी ले रही थी.
लगातार आने-जाने वाले वाहनों को रोक-रोक कर जांच कर रही थी.
रघुपति राघव, राजा राम गीत से सत्याग्रह शुरू : पावर प्लांट के खिलाफ सत्याग्रह पर जुटे रैयतों के साथ विधायक प्रदीप यादव ने महात्मा गांधी द्वारा गाये गये गीत रघुपति राघव राजा राम गाया. देश भक्ति व राष्ट्रीय गीत से पूरा पंडाल गंजायमान था. इधर पुलिस द्वारा प्रदीप यादव के गिरफ्तार नहीं किये जाने पर लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है. बताया जाता है कि प्रदीप यादव के साथ समर्थकों व प्रदेश स्तरीय नेता सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की व उनके समर्थकों को देखकर पुलिस गिरफ्तार करने की साहस नहीं जुटा पायी. बंधु तिर्की ने भी प्रदीप यादव का समर्थन करते कहा कि किसान का बेटा ही रैयतों का दर्द समझ सकता है. प्रदीप यादव हमेशा किसानों की आवाज बने हुए हैं. ऐसा जुझारू नेता संताल परगना में काफी कम है.
जसीडीह तक लगे चक्कर, मगर सामने देख सहम गयी पुलिस
प्रदीप यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस 14 अप्रैल से ही गिरफ्तारी को लेकर पूरी तत्परता दिखा रही थी. हाथों में कोर्ट का वारंट लेकर पुलिस की टीम जसीडीह पहुंच गयी थी. पर वहां भी विधायक को गिरफ्तार नहीं कर पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola