दो बाइक की भिड़ंत में एक जख्मी, गंभीर
Updated at : 17 Apr 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा-रामगढ़ मार्ग बांझी के समीप हुई घटना पोड़ैयाहाट : गोड्डा-रामगढ़ मार्ग बांझी के समीप दो बाइक सवार के बीच हुई भिड़ंत के बाद एक बाइक सवार गुलाब भगत गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के पोड़ैयाहाट अस्पताल में भरती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति […]
विज्ञापन
गोड्डा-रामगढ़ मार्ग बांझी के समीप हुई घटना
पोड़ैयाहाट : गोड्डा-रामगढ़ मार्ग बांझी के समीप दो बाइक सवार के बीच हुई भिड़ंत के बाद एक बाइक सवार गुलाब भगत गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के पोड़ैयाहाट अस्पताल में भरती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल युवक पोड़ैयाहाट का रहने वाला है. बांझी से अपने घर पोड़ेयाहाट बाइक से जा रहा था. इसी बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि इलाज के लिये पोड़ैयाहाट लाया गया. इधर सूचना मिलने पर पुलिस ने बाइक को जब्त कर छानबीन शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




