ठाकुरगंगटी में 30 घंटे से ब्लैकआउट

Updated at : 17 Apr 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी में 30 घंटे से ब्लैकआउट

आंधी-पानी के बाद बहाल नहीं हो पायी बिजली आपूर्ति मोबाइल चार्ज करने पर भी आफत, पेयजल संकट गहराया बार-बार हो रही परेशानी, लोगों में गहराने लगा है आक्रोश ठाकुरगंगटी : शनिवार को आये तेज आंधी पानी के बाद रविवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी है. प्रखंड 30 घंटे से ब्लैक आउट […]

विज्ञापन

आंधी-पानी के बाद बहाल नहीं हो पायी बिजली आपूर्ति

मोबाइल चार्ज करने पर भी आफत, पेयजल संकट गहराया
बार-बार हो रही परेशानी, लोगों में गहराने लगा है आक्रोश
ठाकुरगंगटी : शनिवार को आये तेज आंधी पानी के बाद रविवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी है. प्रखंड 30 घंटे से ब्लैक आउट है. बिजली बहाल नहीं होने के बाद आम लोगों को काफी परेशानी बढ़ गयी है. मोबाइल चार्ज भी नहीं हो पा रहा है. पेयजल संकट भी गहरा गया है. स्थानीय लोग दूसरे प्रखंड जाकर मोबाइल चार्ज कराते हैं. इसको लेकर मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि बार-बार इस परेशानी से प्रखंडवासियों को झेलना पड़ रहा है.यदि सुधार नहीं होता है. आने-वाले समय मे प्रखंडवासी आंदोलन के लिये बाध्य होंगे.
मेहरमा में 28 घंटे से बिजली गुल
मेहरमा प्रखंड में बीते 28 घंटे से बिजली गुल है. शनिवार को आयी तेज आंधी में कई जगह 33 हजार केवी मेन लाइन में फॉल्ट आ जाने की वजह से बिजली गुल है. प्रखंड के बोरमा ग्रिड से लगभग पूरे प्रखंड में बिजली सप्लाई की जाती है. मोबाइल, फ्रिज, पंखा सभी बंद पड़े हुए हैं. लोगों का इस भीषण गरमी में घर में रहना दुभर हो गया है. ग्रामीण संजय कुमार, विजय साह, गंगाधर चौधरी, हेमंत कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार आदि ने बताया कि 33 हजार व 11 हजार तार जर्जर रहने की वजह से आंधी तूफान में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ग्रामीणों को तार को दुरुस्त करने की मांग उपायुक्त से की है. इधर,बोरमा ग्रिड के बिजली मिस्त्री नीरज कुमार ने बताया कि 33 हजार बिजली लाइन में फॉल्ट रहने के वजह से बिजली बाधित है. जल्द ही आपूर्ति की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola