रैयतों के साथ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू

Updated at : 17 Apr 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
रैयतों के साथ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू

अडाणी के पावर प्लांट का विरोध. वारंट के बावजूद गाय घाट पहुंचे प्रदीप यादव गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के बक्सरा मौजा के गायघाट में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रैयतों के साथ पोड़ैयाहाट विधायक सह झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह सह धरना शुरू किया. वारंट के बावजूद रविवार की दोपहर श्री […]

विज्ञापन

अडाणी के पावर प्लांट का विरोध. वारंट के बावजूद गाय घाट पहुंचे प्रदीप यादव

गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के बक्सरा मौजा के गायघाट में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रैयतों के साथ पोड़ैयाहाट विधायक सह झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह सह धरना शुरू किया. वारंट के बावजूद रविवार की दोपहर श्री यादव अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए बहियार की ओर से सभास्थल पर पहुंच कर लोगों को संबोधित किया. श्री यादव के साथ पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, सबा अहमद, पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर भी थे.
अडाणी पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण बंद हो : प्रदीप यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन जब तक उनसे समझौता नहीं करते तब तक आंदोलन नहीं तोड़ेंगे. जिला प्रशासन व सरकार अडाणी पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई बंद करे. अगर मेरी गिरफ्तारी हुई तो जेल में रह कर भी क्षेत्र के लोगों के हक के लिए आंदोलन करते रहेंगे.
पुलिस अगर धरना स्थल से किसी भी रैयत को उठाती है तो इसका जोरदार विरोध किया जायेगा. श्री यादव ने कहा : पहले अडाणी कंपनी को पावर प्लांट परसपानी में लगाना था, मगर वहां विरोध के बाद पोड़ैयाहाट आ गयी. गोड्डा में बिजली उत्पादन कर ढाका को बेचने नहीं दिया जायेगा.
25 फीसदी बिजली क्षेत्र के लोगों के लिए हो : प्रदीप ने कहा : 25 प्रतिशत बिजली क्षेत्र के लोगों के लिये हर हाल में होनी चाहिये. अगर ऐसा नहीं होता है, तो राज्य सरकार को दो हजार करोड़ के राजस्व का घाटा लगना तय है. क्षेत्र में कंपनी लगने से पानी की समस्या होगी. यहां की तीन फसला जमीन को एक फसला बनाकर रैयतों से अधिग्रहण किया जा रहा है.
95 फीसदी लोग विरोध में थे : प्रदीप ने कहा : 5 मार्च को मोतिया गांव में हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई की हर हाल में न्यायिक जांच हो, ताकि दूध का दूध, पानी का पानी हो सके. उस दिन 95 प्रतिशत लोग विरोध में थे. कंपनी के प्रभाव में आकर प्रशासन ने लाठी के दम पर लोगों को पीटने का काम किया है. दौरान बंधु तिर्की ने कहा कि प्रदीप क्षेत्र के मसीहा है. कंपनी को किसी भी सूरत लगने न दें,
रैयतों के साथ अनिश्चितकालीन…
इसका फैसला आप सभी लोगों को लेना है. राज्य में भाजपा की सरकार गरीब विरोधी है. सरकार नहीं चाहती है कि किसानों का विकास हो. दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, सबा अहमद, अजय शर्मा, पिंटु गुप्ता, अरुण साह, अर्चना देवी, पुतुल देवी, भाई चिंतामणि ,मनोज यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा.
आज के अनशन पर पांच बैठे लोग
आज के अनशन के दौरान गांव के पांच लोग शामिल हुए. इन अनशनकारियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग धरनास्थल पर थे. सत्याग्रह स्थल पर एसडीओ सौरभ कुमार सिंहा मौजूद थे. वहीं वहां से दो सौ फीट पहले गायघाट के पुलिया के पास पोड़ैयाहाट बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह तथा सीओ विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे.
दूर-दूर रहे अधिकारी समर्थकों के साथ पहुंचे प्रदीप
5 मार्च के पर्यावरणीय सुनवाई की न्यायिक जांच हो
सरकार व प्रशासन हमसे करे समझौता, तभी तोड़ेंगे अनशन : प्रदीप
करीब 200 की संख्या में जवानों को लगाया गया था चेक पोस्ट पर
गांव से पैदल ही पहुंचे सभास्थल गायघाट, साथ में बंधु तिर्की भी थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola