प्रदर्शन के बाद संगठन के नेताओं पर प्राथमिकी का विरोध

Updated at : 15 Apr 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद संगठन के नेताओं पर प्राथमिकी का विरोध

डीएसपी पर लगाया पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप गोड्डा :स्थानीय बाबूपाड़ा स्थित माले नेता अरुण सहाय के आवास पर शुक्रवार को जिला रसोइया संघ तथा होमगार्ड संघ की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. इस दौरान संघ के नेता मनोज कुशवाहा, सुधा जायसवाल व जया जयंती एवं सलोमी सोरेन ने […]

विज्ञापन
डीएसपी पर लगाया पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप
गोड्डा :स्थानीय बाबूपाड़ा स्थित माले नेता अरुण सहाय के आवास पर शुक्रवार को जिला रसोइया संघ तथा होमगार्ड संघ की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. इस दौरान संघ के नेता मनोज कुशवाहा, सुधा जायसवाल व जया जयंती एवं सलोमी सोरेन ने कहा कि बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया जा रहा था.
प्रदर्शनकारी का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला और अपनी बातें रखी. बावजूद जिला व पुलिस प्रशासन ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करा दिया. समाहरणालय के समक्ष हेामगार्ड की ओर वर्तमान डीएसपी बबन सिंह द्वारा की जा रही मनमानी के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान भीड़ में शामिल महिलाओं को पुलिस उपाधीक्षक ने धक्का मारा और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे. होमगार्ड संघ के प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान डीएसपी बबन सिंह की मनमानी की शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की गयी है.
वर्ष 2015 में तत्कालीन मेजर के पद पर रहते हुए बबन सिंह के खिलाफ शिकायत किया गया थी. इन मामले को लेकर बदले की भावना से प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा की पत्नी कल्पना देवी को काम से हटा दिया गया. कई बार आवास पर जाने का भी अल्टीमेटम दिया गया था. बताया कि जिले में 95 स्वीकृत होमगार्ड बलों में से 60 जवानों को विभिन्न पदाधिकारियों के घरों में घरेलू कार्य में लगाया गया है.
जो सरकार के निर्देश के अनुपालन के विपरित है. वार्ता के दौरान कहा कि इस तरह से मनमानी पूर्ण तरीके से प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर जोरदार आंदोलन किया जायेगा. जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी. इस मौके पर किरण कुमारी, सलोनी बासकी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिंकदर यादव, राजकिशोर यादव, कन्हाई यादव, नित्यानंद यादव, महीकांत पासवान, सीताराम यादव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola