यौन शोषण से तंग आकर नाबालिग नक्सली ने किया सरेंडर

Updated at : 13 Apr 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
यौन शोषण से तंग आकर नाबालिग नक्सली ने किया सरेंडर

गोड्डा : गोड्डा में एक नाबालिग नक्सली इच्छा कुमारी (काल्पनिक नाम) ने बुधवार को सरेंडर कर दिया. भाकपा माओवादी से जुड़ी नाबालिग नक्सली ने सरेंडर करने के बाद जोनल कमांडर मिथिलेश उर्फ मोछु दा पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया. उसने कहा कि जोनल कमांडर ने ही दस्ते में शामिल कराया था. दस्ते में […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा में एक नाबालिग नक्सली इच्छा कुमारी (काल्पनिक नाम) ने बुधवार को सरेंडर कर दिया. भाकपा माओवादी से जुड़ी नाबालिग नक्सली ने सरेंडर करने के बाद जोनल कमांडर मिथिलेश उर्फ मोछु दा पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया. उसने कहा कि जोनल कमांडर ने ही दस्ते में शामिल कराया था. दस्ते में आने के बाद आये दिन मोछु दा शारीरिक शोषण करता था.

इससे तंग आकर आत्मसमर्पण करने का मन बनाया. दूसरी ओर, सरेंडर करने वाली नक्सली को झारखंड सरकार के पुनर्वास पैकेज के तहत जिला प्रशासन की ओर से 50 हजार का ड्राफ्ट सौंपा गया. मौके पर मौजूद दुमका प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश कुमार झाडीआइजी ने बताया कि नाबालिग नक्सली को दो लाख 50 हजार की राशि पुनर्वास के तौर पर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola