रैयतों के अलावा बटाईदारों को भी मिलेगा मुआवजा

Updated at : 10 Apr 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
रैयतों के अलावा बटाईदारों को भी मिलेगा मुआवजा

प्रभावित गांवों का सर्वे तैयार कर बना ली गयी सूची जिला प्रशासन की टीम ने एक से तीन अप्रैल तक किया सर्वे गोड्डा : राज्य ही नहीं बल्कि देश में गोड्डा ऐसा जिला है. जहां रैयत के साथ-साथ बटाईदार को भी मुआवजा देने का प्रावधान बना है. गोड्डा व पोड़ैयाहाट प्रखंड के ऐसे बटाईदारों को […]

विज्ञापन

प्रभावित गांवों का सर्वे तैयार कर बना ली गयी सूची

जिला प्रशासन की टीम ने एक से तीन अप्रैल तक किया सर्वे
गोड्डा : राज्य ही नहीं बल्कि देश में गोड्डा ऐसा जिला है. जहां रैयत के साथ-साथ बटाईदार को भी मुआवजा देने का प्रावधान बना है. गोड्डा व पोड़ैयाहाट प्रखंड के ऐसे बटाईदारों को अडाणी कंपनी की ओर से लाखों रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. जानकारी में बताया गया कि प्रभावित गांवों के रैयतों के साथ बटाईदारों का भी सर्वे हो चुका है. सर्वे के लिए जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों की दो टीम बनायी गयी थी. गोड्डा प्रखंड के एसडीओ सौरभ कुमार सिंहा के साथ सीओ शशिकांत सिनकर, सुंदरपहाड़ी में बीडीओ व सीओ जितेंद्र मंडल के साथ आठ राजस्व कर्मचारी शामिल किये गये हैं.
वहीं पोड़ैयाहाट के लिये डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का के साथ सीओ पोड़ैयाहाट विजय कुमार, बीडीओ बी तिग्गा, कुमार अभिषेक सिंह, सीआइ तथा आठ कर्मचारी शामिल है. तीन दिन सर्वे किया गया. एक अप्रैल को गोड्डा के मोतिया गांव में व पोड़ैयाहाट के सोनडीहा में, दो अप्रैल को गंगटा तथा माली गांव में व तीन अप्रैल को पटवा व गायघाट में स्थानीय रैयतों के साथ बटाईदारों का भी सर्वे कर सूची तैयार कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola