समाज के उत्थान के लिए एकजुटता जरूरी

Updated at : 20 Mar 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
समाज के उत्थान के लिए एकजुटता जरूरी

जिला सम्मेलन. अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा नगर भवन में आयोजित जिला सम्मेलन में बिहार समेत राज्य के विधायक व अन्य अतिथियों ने समाज को एकजुट करने पर बल दिया. जिले में संगठन का विस्तार कर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया. इससे पूर्व शहर में बाइक […]

विज्ञापन

जिला सम्मेलन. अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा

नगर भवन में आयोजित जिला सम्मेलन में बिहार समेत राज्य के विधायक व अन्य अतिथियों ने समाज को एकजुट करने पर बल दिया. जिले में संगठन का विस्तार कर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया. इससे पूर्व शहर में बाइक रैली निकाल कर एकजुटता का संदेश दिया.
गोड्डा : अपनी स्थिति को देखते हुए समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है. अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा एक गैर राजनीतिक संगठन है. समाज के उत्थान के लिए काम करना है. इसके लिए एकजुट होकर ही राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ायी जा सकती है. ये बातें गोड्डा नगर भवन में आयोजित अखिल भारतीय कुशवाहा सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने कही. उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा का अलख जगा कर समाज को उन्नत रास्ते पर ले जाने को लेकर सभी को संकल्प करना है. झारखंड में करीब 14 प्रतिशत कुशवाहा हैं.
समाज अपना प्रतिनिधि चुन कर विधान सभा के मंदिर में भेजता है. इसके पूर्व सम्मेलन का उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष, गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, बिहार अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक श्रीधर मंडल, प्रदेश महासचिव राजीव मेहता व प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. प्रदेश महासचिव श्री मेहता व प्रदेश सचिव श्री कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज के संगठन को मजबूत करने के दिशा में प्रयास किया जा रहा है. इसके पूर्व मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित विधायक को स्थानीय समाज के लोगों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया. वहीं, शहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक के साथ बाइक रैली निकाल कर लोगों के बीच एकता का संदेश दिया गया. मौके पर समाज के सुबोध पंजियारा, सुखदेव माल, अखिलचंद कापरी, शालीग्राम वैद्य, किशोरी महतो, बीजधर बगवै, अजीत कुमार महतो, मनोज मंडल, विश्वतारा देवी, कल्पना रानी, रेणु देवी, लालचंद वैद्य, बुद्धिनाथ पंजियारा, दिलीप माल, प्रधान कृष्णकांत महतो, बलराम कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, मनेश मंडल, जनार्दन माल, श्यामसुंंदर मांझी, अखिलेश कुशवाहा, अनिल कुमार चौधरी, त्रिपुरारी मेहता, डोली रानी आदि उपस्थित थे.
पार्टी नहीं देखें अपना प्रतिनिधि चुने: मांझी
अमरपुर विधायक श्री मांझी ने कहा कि कुशवाहा समाज के वोट बैंक पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियां हावी है. समाज के लोगों को पार्टी देखने की जरूरत नहीं है. बल्कि अपना प्रतिनिधि चुनने का काम करें. समाज के लिए काम कर रहे समाज के लोगों को जीता कर विधानसभा में भेजने का काम करें.
पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि गोड्डा में पहली बार अखिल भारतीय सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को गोलबंद करने का काम किया गया है. झारखंड में पचास हजार व गोड्डा में पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
एकजुट हो रहा है समाज: वर्मा
गांडेय विधायक श्री वर्मा ने कहा कि राज्य में कुशवाहा समाज एकजुट हो रहा है. आनेवाला दिन कुशवाहा समाज का होगा. कुशवाहा समाज के प्रतिनिधि को इस सरकार में सही प्रतिनिधित्व व सम्मान नहीं दिया जा रहा है. सभी क्षेत्रों में समाज अभी पीछे है. जागरूक होने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola