बंद रहेगी शराब की दुकानें, डीजे पर प्रतिबंध
Updated at : 10 Mar 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

अपील . एसडीओ कार्यालय परिसर व नगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक, एसडीओ ने कहा नगर थाना, एसडीओ कार्यालय व महगामा थाना में बैठक कर लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की गयी. प्रशासन द्वारा हुड़दंगियों से निबटने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. गोड्डा : होली में […]
विज्ञापन
अपील . एसडीओ कार्यालय परिसर व नगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक, एसडीओ ने कहा
नगर थाना, एसडीओ कार्यालय व महगामा थाना में बैठक कर लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की गयी. प्रशासन द्वारा हुड़दंगियों से निबटने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
गोड्डा : होली में डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगायी गयी है. कहीं से भी डीजे बजने की सूचना मिलते ही वाहन समेत डीजे को जब्त कर लिया जायेगा. इस दौरान ट्रिपल लोडिंग पर भी रोक लगा दी गयी है. 12 व 13 मार्च को देशी व विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेगी. चोरी-छिपे बिक्री की सूचना मिलते ही कार्रवाई की जायेगी. ये बातें कार्यालय परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में एसडीओ सौरभ कुमार सिंहा ने कही. एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने भी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली त्योहार को मनाने की अपील की. कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेगा. नशे में उत्पात मचाकर शांति में खलल डालनेवालों से पुुलिस सख्ती से निबटेगी.
मौके पर डीएसपी बब्बन सिंह, नपं अध्यक्ष अजित कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, जिप सदस्य अब्दुल बहाव शम्स, देवेंद्र सिंह, बीडीओ जितेंद्र मंडल, अधिवक्ता क्रांतिधर सहाय, नरेंद्र चौबे, राजेश झा, जाहिद इकबाल व कई पंचायत के मुखिया मौजूद थे.
अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
वहीं नगर थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान वार्ड पार्षदों ने मुहल्ले में चोरी-छिपे शराब बिक्री की शिकायत करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की. थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की. कहा कि नशा में हुड़दंग मचानेवालों को सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दो दिन शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा. चोरी छिपे शराब बेचनेवालों के खिलाफ छापेमारी कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




