पुलिस विधायक को करे गिरफ्तार

Updated at : 07 Mar 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस विधायक को करे गिरफ्तार

जातीय उन्माद फैला रहे हैं पोड़ैयाहाट विधायक : प्रशांत गोड्डा : पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने अडाणी की पर्यावरणीय जनसुनवाई के बाद हुई घटनाकांड की निंदा की. स्थानीय अग्रसेन भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विधायक प्रदीप यादव छह दिसंबर 2016 की आम सहमति कार्यक्रम के बाद से […]

विज्ञापन

जातीय उन्माद फैला रहे हैं पोड़ैयाहाट विधायक : प्रशांत

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने अडाणी की पर्यावरणीय जनसुनवाई के बाद हुई घटनाकांड की निंदा की. स्थानीय अग्रसेन भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विधायक प्रदीप यादव छह दिसंबर 2016 की आम सहमति कार्यक्रम के बाद से ही क्षेत्र में जातीय उन्माद व हिंसक घटनाओं को अंजाम दिने का आह्वान कर रहे हैं. इससे क्षेत्र में अशांति व भय का वातावरण है. इस मामले को लेकर जिले के दो थाने में अब तक कुल छह प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.
पांच मार्च को पर्यावरणीय जनसुनवाई निबट जाने के बाद भी जानबूझ कर हंगामा किया गया. पथराव की गयी. पुलिस को अपपर सुरक्षा में अश्रु गैंस के गोले छोड़ने पड़े. उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्र में अपराधियो का मन बढ़ेगा. इस मामले में विधायक प्रदीप यादव सहित अन्य नामजद को गिरफ्तार किया जाये. इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेम नंदन कुमार, सच्चिदानंद साहा व बिंदु मंडल, शंभु कांत चौधरी, नितेश झा, गणेश चंद्र आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola