महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Updated at : 07 Mar 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

कार्यक्रम . साक्षी महिला विकास स्वयं सहायता संघ का वार्षिक अधिवेशन साक्षी महिला विकास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मनरेगा गीत, नुक्कड़ नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान स्टॉल लगाकर व्यवसायिक खेती के प्रति भी लोगों को प्रेरित किया गया. बोआरीजोर : सोमवार को प्रखंड के चितरकोठी के […]

विज्ञापन

कार्यक्रम . साक्षी महिला विकास स्वयं सहायता संघ का वार्षिक अधिवेशन

साक्षी महिला विकास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मनरेगा गीत, नुक्कड़ नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान स्टॉल लगाकर व्यवसायिक खेती के प्रति भी लोगों को प्रेरित किया गया.
बोआरीजोर : सोमवार को प्रखंड के चितरकोठी के मैदान में प्रदान संस्था के सहयोग से साक्षी महिला विकास संघ का एक दिवसीय 4वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया. इसका उदघाटन ललमटिया थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने किया. इसमें साक्षी महिला विकास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मनरेगा गीत, नुक्कड़ नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया. नाटक के जरिये महिलाओं के अधिकार व कर्तव्य की जानकारी दी गयी. प्रखंड एवं जिला के विभिन्न संस्थाओं के साथ संपर्क स्थापित करना, संगठन के प्रति सभी दीदीयों के
विश्वास को मजबूत करना व महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए कार्यक्रम के दौरान प्रोत्साहित किया गया. राशि बचत करने की भी जानकारी दी गयी. इस मौके पर जिप सदस्य रामजी साह, मुखिया अंजला सोरेन, विनय कुमार, तारकनाथ दास, रीना देवी, मनोज मुर्मू, कमरान कमल आदि उपस्थित थे.
मशरूम की खेती की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्टॉल भी लगाया था. स्टॉल के माध्यम से मशरूम की खेती करने की जानकारी दी गयी. बताया कि मशरूम की खेती की स्वावलंबी बन सकते हैं. खेती की विधि भी बतायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola