छात्रों को दी गयी बैंिकंग सेवाओं व योजनाओं की जानकारी
Updated at : 07 Mar 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

दिग्घी मध्य विद्यालय में लगा वित्तीय साक्षरता शिविर गोड्डा : ठाकुरगंगटी प्रखंड के मध्य विद्यालय दिग्घी में साेमवार को वित्तीय साक्षरता केंद्र वनांचल ग्रामीण बैंक गोड्डा के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला वित्तीय साक्षरता पदाधिकारी मृगेंद्र मिश्रा एवं मेहरमा शाखा प्रबंधक सुदर्शन प्रसाद सिंह ने किया. […]
विज्ञापन
दिग्घी मध्य विद्यालय में लगा वित्तीय साक्षरता शिविर
गोड्डा : ठाकुरगंगटी प्रखंड के मध्य विद्यालय दिग्घी में साेमवार को वित्तीय साक्षरता केंद्र वनांचल ग्रामीण बैंक गोड्डा के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला वित्तीय साक्षरता पदाधिकारी मृगेंद्र मिश्रा एवं मेहरमा शाखा प्रबंधक सुदर्शन प्रसाद सिंह ने किया. इस दौरान बच्चों को एटीएम, पॉश मशीन, वाई फाई एटीएम, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग सहित शिक्षा ऋण, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी दी. शाखा प्रबंधक ने बच्चों को बैंक से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक उदय किस्कू ने किया. इस अवसर पर अभय कुमार, शशि शेखर, गणेश प्रसाद तथा वसूली एजेंट सकील आलम आदि थे.
क्विज में सुप्रिया अव्वल
बच्चों के बीच क्विज का भी आयोजन किया गया. इसमें बैंकिंग व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गये. प्रथम स्थान पर सुप्रिया कुमारी, द्वितीय स्थान पर गायत्री कुमारी रही. तृतीय स्थान कक्षा छह की शालू गुप्ता रही. तीनों प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




