पोड़ैयाहाट में ग्राम प्रधान सम्मलेन चढ़ी राजनीति की भेंट

Published at :23 Dec 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट में ग्राम प्रधान सम्मलेन चढ़ी राजनीति की भेंट

बाबूलाल मरांडी ने लोगों को एसपीटी व सीएनटी एक्ट की दी जानकारी पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड परिसर स्थित मैदान में बुधवार को ग्राम प्रधानों का सम्मेलन राजनीति की भेंट चढ़ गयी. विभिन्न पंचायतों से आयें सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधानों ने देर तक इस प्रसंग को देखते रहे. कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधानों ने […]

विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी ने लोगों को एसपीटी व सीएनटी एक्ट की दी जानकारी

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड परिसर स्थित मैदान में बुधवार को ग्राम प्रधानों का सम्मेलन राजनीति की भेंट चढ़ गयी. विभिन्न पंचायतों से आयें सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधानों ने देर तक इस प्रसंग को देखते रहे. कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधानों ने प्रखंड से अस्पताल तक रैली निकालकर अपनी एकता का परिचय दिया. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तथा पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की आमंत्रित थे. दोनों का स्वागत ग्राम प्रधानों ने किया. मंच की अध्यक्षता सह संचालन ग्राम प्रधान संघ के सचिव रामानंद साह ने किया. उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की को मंच पर आमंत्रित किया. श्री तिर्की ने रघुवर सरकार पर प्रहार किया और कहा कि राज्य की सरकारर गरीब, आदिवासी एवं मूलवासी विरोधी है. एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट का संशोधन कर पूजीपतियों को बढ़ाा दे रही है.
इस संशोधन का खिलाफत बाबूलाल मरांड़ी के नेतृत्व में कर दिया गया है. गरीबों का हक मारा जा रहा है. सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये राज्य भर में आंदोलन चलाया जायेगा. इस दौरान मंच संचालन कर रहे श्री साह ने बाबूलाल मरांडी को मंच पर आमंत्रित किया, लेकिन बाबूलाल के मंच पर आने से पहले पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने माइक लेकर सरकार के समर्थन किया. इसके बाद पूरा कार्यक्रम हंगामे में तब्दील हो गया. श्री मंडल ने राज्य के हित की बात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व घोटाले को सींचने वाला बताया. कहा कि श्री मरांडी भाजपा में थे. बाद में अलग दल बना लिये.
इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने बड़े सहज व शालीनता से श्री मंडल के सवालों का जबाब दिया. श्री मरांडी ने कहा कि एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट में संशोधन से पहले सरकार को लोगों से राय सुमारी तथा आम लोगों की अभिव्यक्ति लेनी थी. बगैर लोगों को विश्वास में लिए ऐसा करना गलत है. चुनाव के वक्त पार्टी की ओर से कभी भी इसे पार्टी घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया. ऐसा होता तो कहा जा सकता था कि सरकार की पूर्व की घोषणा में शामिल किया था. श्री मरांउी ने एक्ट से होने वाले आदिवासी , मूलवासीयों के प्रभाव की भी जानकारी दी. मंच पर जेवीएम नेता अजीत कुमार महात्मा, भाजपा नेता सह प्रधान देवेेंद्र नाथ सिंह, योगेंद्र ठाकुर, संजय मंडल आदि थे.
कार्यक्रम का उदघाटन करते पूर्व विधायक प्रशांत कुमार व देवेंद्र सिंह व मंच पर उपस्थित बाबूलाल मरांडी व अन्य. फोटो । प्रभात खबर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola