13380mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus का नया टैबलेट, इस दिन होगा लॉन्च

वनप्लस पैड 4 / फोटो- वनपल्स
OnePlus Pad 4 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है. इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही 8-स्पीकर सेटअप और Stylo Pro सपोर्ट इसे एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी के लिए खास बनाते हैं.
OnePlus ने अपने नये टैबलेट OnePlus Pad 4 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. कंपनी इस डिवाइस को इसी महीने के आखिर में पेश करने जा रही है. खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही इसके कई बड़े फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि यह टैबलेट प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करेगा.
कब होगा लॉन्च और कहां मिलेगा?
OnePlus Pad 4 को भारत में 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा.
यह टैबलेट Flipkart, Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है.
दमदार परफॉर्मेंस के लिए फ्लैगशिप चिपसेट
OnePlus Pad 4 में Qualcomm का लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो आमतौर पर महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है. ऐसे में यह टैबलेट फास्ट काम करेगा, चाहे आप एक साथ कई ऐप्स चला रहे हों, वीडियो एडिट कर रहे हों या हाई-ग्राफिक्स गेम खेल रहे हों, आपको स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा.
इसके परफॉर्मेंस नंबर भी इसे खास बनाते हैं. AnTuTu पर इसका स्कोर 41 लाख से ज्यादा बताया गया है, जो इसकी पावर दिखाता है. CPU और GPU दोनों की स्पीड और एफिशिएंसी पहले से बेहतर है, यानी यह ज्यादा तेजी से काम करेगा और बैटरी भी कम खर्च करेगा. ऐसे में यह टैबलेट हैवी यूज और गेमिंग के लिए एक मजबूत ऑप्शन साबित हो सकता है.
बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप
OnePlus Pad 4 में 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे लंबे समय तक चलने वाला टैबलेट बनाती है. यानी कि आपको बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. अगर आप इसे रोजमर्रा के कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो यह आराम से पूरा दिन या उससे भी ज्यादा साथ निभा सकता है.
कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट 54 दिन तक स्टैंडबाय पर रह सकता है, यानी लंबे समय तक बिना इस्तेमाल के भी बैटरी खत्म नहीं होगी. वहीं, वीडियो देखने पर करीब 20 घंटे और गेमिंग में लगभग 7 घंटे का बैकअप मिलता है. यानी एंटरटेनमेंट और काम दोनों के लिए यह बैटरी काफी भरोसेमंद साबित हो सकती है.
एंटरटेनमेंट और एक्सेसरीज
OnePlus Pad 4 में एंटरटेनमेंट को बेहतर बनाने के लिए 8-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें 4 बेस स्पीकर्स और 4 ट्वीटर शामिल हैं. यानी कि इसमें आपको म्यूजिक सुनते या मूवी देखते समय ज्यादा क्लियर, तेज और दमदार साउंड मिलेगा, जो चारों तरफ से आने वाला फील देगा.
इसके अलावा, यह टैबलेट OnePlus Stylo Pro स्टायलस को भी सपोर्ट करता है. इससे आप आसानी से नोट्स लिख सकते हैं, ड्रॉइंग कर सकते हैं या क्रिएटिव काम कर सकते हैं. यानी यह सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि स्टडी और प्रोडक्टिविटी के लिए भी एक बढ़िया डिवाइस साबित हो सकता है.
यह भी पढें: Realme Buds T500 Pro लॉन्च: सस्ते में दमदार साउंड और लंबी बैटरी का कॉम्बो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




