पांच घर राख, हजारों की क्षति

Published at :18 Dec 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
पांच घर राख, हजारों की क्षति

आपदा. बोआरीजोर के हरक्खा गांव में अगलगी अगलगी के घटना के कारण का पता नहीं चला 25 भर चांदी का जेवर भी स्वाहा इसीएल की दमकल ने बुझाया आग बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के बाबूपुर पंचायत के हरक्खा गांव में शुक्रवार देर रात अगलगी की घटना में पांच घर जल कर राख हो गये. […]

विज्ञापन

आपदा. बोआरीजोर के हरक्खा गांव में अगलगी

अगलगी के घटना के कारण का पता नहीं चला
25 भर चांदी का जेवर भी स्वाहा
इसीएल की दमकल ने बुझाया आग
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के बाबूपुर पंचायत के हरक्खा गांव में शुक्रवार देर रात अगलगी की घटना में पांच घर जल कर राख हो गये. इस घटना में हजारों का समान जल गये. हरक्खा गांव निवासी संझला किस्कू के घर में देर रात आग लग गयी. देखते-ही-देखते आग की लपटें रावण किस्कू, मंगल किस्कू, सोहन किस्कू, डेय बाबू किस्कू के घर को भी चपेट में लिया. इस घटना में सभी के घर जल कर राख हो गये. वहीं संझला किस्कू के घर में रखे 25 भर चांदी का जेवर भी जल गया. रावण किस्कू के घर में रखा 25 क्विंटल धान, डेय बाबू के घर में रखा 80 क्विंटल धान, सोहन किस्कू के घर रखा 20 क्विंटल धान,
मंगल व संझला के घर रखा 10-10 क्विंटल धान जल गया साथ ही लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इधर, अगलगी की सूचना मिलते ही ग्रामीण जमा हुए और पंप सेट से आग पर काबू पाना चाहा लेकिन आग बूझ नहीं. बाद में इसीएल से दमकल गांव भेजा गया. इसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. इधर, मुखिया अंजला सोरेन ने पीड़ित परिवार को बरतन का सेट व चूड़ा मूढ़ी व 35-35 किलो चावल दिया. बोआरीजोर अंचलाधिकारी राजीव कुमार की ओर से पीड़ित परिवार को एक-एक कंबल, दो-दो हजार का चेक दिया गया है. बताया कि क्षति का आकलन कर मुआवजा दिया जायेगा. इधर देर रात को घर के सभी लोग सो रहे थे. अाग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola