ग्राम प्रधान 22 को मनायेंगे संताल परगना स्थापना दिवस

Published at :18 Dec 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राम प्रधान 22 को मनायेंगे संताल परगना स्थापना दिवस

अविनाश मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक करते ग्राम प्रधान. बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के तेलो डाक बंगला में शनिवार को ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अविनाश मुर्मू ने की. जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी ने बताया कि 22 दिसंबर को संताल परगना स्थापना दिवस बोआरीजोर डाक बंगला परिसर में धूमधाम […]

विज्ञापन

अविनाश मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक करते ग्राम प्रधान.

बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के तेलो डाक बंगला में शनिवार को ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अविनाश मुर्मू ने की. जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी ने बताया कि 22 दिसंबर को संताल परगना स्थापना दिवस बोआरीजोर डाक बंगला परिसर में धूमधाम से मनाया जायेगा. कहा :
एसपीटी व सीएनटी एक्ट में सुधार आदिवासी मूलवासी के हित में नहीं है. बोआरीजोर व सुंदरपहाड़ी प्रखंड को अनुसूचित जनजाति का दर्जा स्थानीय नीति में सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है. इन सभी मामलों को लेकर संताल पगरना के स्थापना दिवस पर सरकार को घेरने का काम किया जायेगा. इस अवसर पर विलाश टुडू, सुनील मुर्मू, चांदी पहाड़िन, सोना मरांडी, सूरजा पहाड़िया आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola