अनाथ आश्रम में वृद्ध व विधवा के बीच बंटा कंबल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : अनाथ बच्चों की मां की स्वमी विवेकानंद अनाथ आश्रम संचालिका वंदना दुबे ने शनिवार को पांडुबथान गांव में नवनिर्मित अनाथ आश्रम में आसपास के गांव के करीब 75 विधवा व वृद्ध महिलाओं के बीच शाॅल व कंबल का वितरण किया. वंदना दुबे ने आश्रम के बच्चों से कंबल का वितरण कराया. इसका लाभ […]
विज्ञापन
गोड्डा : अनाथ बच्चों की मां की स्वमी विवेकानंद अनाथ आश्रम संचालिका वंदना दुबे ने शनिवार को पांडुबथान गांव में नवनिर्मित अनाथ आश्रम में आसपास के गांव के करीब 75 विधवा व वृद्ध महिलाओं के बीच शाॅल व कंबल का वितरण किया. वंदना दुबे ने आश्रम के बच्चों से कंबल का वितरण कराया. इसका लाभ तीन गांव की गरीब विधावा को मिला.
कंबल पाने वाली मोसमात अनियां, मोसमात सोफरा, अलीदन, सकीना , मोसमात लालमुनी , गरमी, मोसमात पाला , विमला आदि काफी खुश थी. इनलोगों ने कहा कि अब पूस के ठंढ की रात आराम से कटेगी. इस अवसर पर सावन कुमार , अभय गुप्ता, पिटु कुमार , कैलाश कुुमार मौजूद थे. इसके बाद करीब 200 से अधिक लोगों को खिचड़ी खिलाया गया.
जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. मेहमुदा खातून ने कहा कि ऐसा सम्मान अपने जीवन में नहीं पाया है. अब तो कुछ ही दिन की मेहमान हूं, जीवन के 70 साल काट लिया. इधर, आश्रम में कंबल वितरण की सूचना पर महगामा एसडीओ संजय पांडेय पहुंचे और वंदना द्वारा उठाये गये कदम की सराहना की. बता दें कि वंदना दुबे को 14 नवंबर को राष्ट्रपति ने राजीव गांधी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




