आमलोगों से बनायेंगे बेहतर संबंध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

नये एसपी हरिलाल चौहान ने संभाली कमान, कहा झारखंड कैडर के 2013 बैच के हैं आइपीएस अधिकारी एएसपी के रूप में हजारीबाग में हुई थी पहली पोस्टिंग गोड्डा : गोड्डा के नये पुलिस अधीक्षक हरिलाल चौहान ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया है. उन्होंने कहा कि जिले की विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए […]
विज्ञापन
नये एसपी हरिलाल चौहान ने संभाली कमान, कहा
झारखंड कैडर के 2013 बैच के हैं आइपीएस अधिकारी
एएसपी के रूप में हजारीबाग में हुई थी पहली पोस्टिंग
गोड्डा : गोड्डा के नये पुलिस अधीक्षक हरिलाल चौहान ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया है. उन्होंने कहा कि जिले की विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आम लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा. नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुंदरपहाड़ी चुनौती भरा है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है. किस उद्देश्य से लोग हिंसा का रास्ता अख्तियार कर चुके हैं. उस दिशा में काम करने की जरूरत है. ताकि उन हाथों को बंदूक के बदले काम दिलाकर विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके. बता दें श्री चौहान झारखंड कैडर के 2013 वर्ष के आइपीएस अधिकारी है.
उनकी पहली पोस्टिंग एएसपी के रूप में हजारीबाग में हुई थी. इससे पूर्व ने सिविल सर्विसेस की परीक्षा में सफलता का परचम लहरा चुके हैं. गोड्डा की कमान संभालने से पूर्व राजभवन में एडीसी के रूप पदस्थापित थे. इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग में 2001 में सफलता अर्जित कर आयकर अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं. अपने पद से इस्तीफा देकर 2005 में दिल्ली से राजनीतिक शास्त्र से एमफिल की डिग्री ली. पुन: यूपीएससी की परीक्षा देकर बीएसएफ के एसिस्टेंड कमाडेंट के पद पर रहकर असम समेत कई राज्यों में अपनी सेवा दी. श्री चौहान राजनीतिक शास्त्र विषय से बीए के बाद एमए की डिग्री हासिल कर चुके हैं. वे मूलरूप से राजस्था के रहनेवाले हैं. उनके पिताजी सेवानिवृत्त सैनिक है. भाई भी पुलिस सेवा में है.
एसपी के लिये कई चुनौतियां
नवपदस्थापित एसपी के लिए गोड्डा की राह इतना आसान नहीं है. उनके लिए कई चुनौतियां है. गोड्डा का सुंदरपहाड़ी क्षेत्र जो पूरी तरह से नक्सल प्रभावित है. नक्सली गतिविधि के कारण खासा ध्यान देना होगा. क्षेत्र में हलांकि पुलिस की दबिश व हाल के दिनों में हुई लूट व छिनतई की घटनाओं का उद्भेदन करना भी चुनौती है. वहीं इधर 15 दिनों से जिले की बिगड़ी विधि व्यवस्था को काबू में करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




