जनता को सरकार की उपलब्धि बतायेंगे कार्यकर्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

आह्वान. प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा सहित भाजपा के राज्य प्रवक्ता पहुंचे गोड्डा, कहा 23 से होगी कार्यक्रम की शुरुआत गोड्डा : भाजपा कार्यकर्ता जनता को रघुवर सरकार दो साल की उपलब्धियां बतायेंगे. इसको लेकर गुरुवार को स्थानीय किसान भवन में भाजपा नेताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसमें प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता […]
विज्ञापन
आह्वान. प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा सहित भाजपा के राज्य प्रवक्ता पहुंचे गोड्डा, कहा
23 से होगी कार्यक्रम की शुरुआत
गोड्डा : भाजपा कार्यकर्ता जनता को रघुवर सरकार दो साल की उपलब्धियां बतायेंगे. इसको लेकर गुरुवार को स्थानीय किसान भवन में भाजपा नेताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसमें प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, महगामा विधायक अशोक भगत, पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक पहुंचे. इस दौरान प्रदेश महामंत्री सह राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि कार्यकर्ता राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायेंगे. झारखंड सरकार ने दो सालों में संताल परगना में आधारभूत संरचनाओं के ढांचे का विकास किया है. संताल में दो-दो महिला काॅलेज, कृषि विवि व सड़कों का विकास किया गया है. छोटानागपुर प्रमंडल क्षेत्र में सात हजार किमी से नयी सड़कों का निर्माण किया गया.
योजना बनाओ अभियान की योजनाओं को सरकार ने अपने बजट में लिया है. सरकार संताल के सभी जिले के विकास के लिये गंभीर है. आदिवासियों के विकास के लिये आदिवासी विकास परिषद का भी गठन किया गया. नियुक्तियों में भी हजारो पद सृजित किये गये हैं. सीएनटी व एसपीटी एक्ट में सुधार कर सरकार ने विकास का दरवाजा खोला है.
भ्रम फैला रहा विपक्ष
सीएनटी व एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन पर प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा ने कहा कि इस मामले को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है. पहले से ज्यादा अब इस क्षेत्र का विकास होगा. कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिये हंगामा कर रहे हैं. बाकी जनता सरकार के साथ है. 23 दिसंबर से विधायक विधानसभा क्षेत्र के किसी एक प्रखंड में योजनाओं का प्रचार करेंगे. 24 व 25 दिसंबर को प्रभारी बीस सूत्री मंत्री इन योजनाओं का प्रचार करेंगे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुंवर गोपाल सिंह, नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल, पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, नूतन तिवारी, प्रेमनंदन मंडल, चक्रधर यादव, नपं अध्यक्ष अजीत सिंह, राजेश झा, हरिवंश मंडल, कृष्ण कन्हैया, शिशिर ठाकुर, शिवेश वर्मा, गुंजन, प्रेम झा आदि थे.
नोटबंदी से नहीं, ठंड से ही हुई वृद्धा मौत : अशोक भगत : किसान भवन में महगामा विधायक अशोक भगत ने महगामा के दिग्घी बैंक के कतार में खड़ी वृद्धा की मौत का करण नाेट बंदी नहीं है. लाइन में खड़ी वृद्धा की मौत ठंड से हुई है. इस मामले को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है. ऐसा कोई मामला नहीं है. वे स्वयं गैस के लिये लोगों को चार-चार घंटे लाइन में खड़े देख चुके हैं. तब तो कोई बोलने वाला नहीं होता था.
बैठक में मौजूद प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा, महगामा विधायक अशोक भगत, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर नूतन तिवारी व भाजपा कार्यकार्ता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




