लूटे गये मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

डहुआ लूडकांड का उद्भेदन . गुप्त सूचना पर ललमटिया पुलिस ने की कार्रवाई अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 15 दिन पहले बीआइटीएल कर्मी से हुई थी लूट बोआरीजोर : महगामा एसडीपीओ आरके मित्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर डहुआ गांव के पास हुए लूट कांड का उद्भेदन किया है. उन्होंने बताया कि ललमटिया […]
विज्ञापन
डहुआ लूडकांड का उद्भेदन . गुप्त सूचना पर ललमटिया पुलिस ने की कार्रवाई
अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
15 दिन पहले बीआइटीएल कर्मी से हुई थी लूट
बोआरीजोर : महगामा एसडीपीओ आरके मित्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर डहुआ गांव के पास हुए लूट कांड का उद्भेदन किया है. उन्होंने बताया कि ललमटिया थाना कांड संख्या 92/16 के तहत बीआइटीएल कंपनी के कर्मी अनुप घोषाल 15 दिन पूर्व खेरीबाड़ी से महगामा जा रहे थे. इस क्रम में डहुआ गांव के पास अपराधियों ने लूटकांड को अंजाम देते अनुप घोषाल से 11600 नकद व नोकिया मोबाइल व सैमसंग कंपनी का टैब को लूट लिया था. गुप्त सूचना पर ललमटिया थाना के पुलिस निरीक्षण गोपाल सिंह के नेतृत्व में पथरगामा के चिलकारा गांव से मामले का आरोपित रायसल टुडू को गिरफ्तार किया गया. आरोपित के पास लूटे गये नोकिया मोबाइल को भी बरामद किया गया है.
अन्य अपराधियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी. आरोपी रायसल टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ श्री मित्रा ने बताया कि जिले में हो रहे लूटपाट कांड में इस कांड से जुड़े अपराधी हो सकते हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. मौके पर ललमटिया थाना प्रभारी गोपाल सिंह, एएसआइ महेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




