कोहरे व पछिया हवा के बीच सताने लगी सर्दी

Published at :09 Dec 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे व पछिया हवा के बीच सताने लगी सर्दी

मेहरमा : कोहरे के बीच चल रही पछिया हवा से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. स्थिति ऐसी है कि दोपहर बाद ही कोहरा छंटता है. ठंड से सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी व झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले लोगों को हो रही है. प्रखंड प्रशासन ठंड के प्रति संवदेनशील नहीं दिख रहा है. प्रशासन की ओर से […]

विज्ञापन

मेहरमा : कोहरे के बीच चल रही पछिया हवा से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. स्थिति ऐसी है कि दोपहर बाद ही कोहरा छंटता है. ठंड से सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी व झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले लोगों को हो रही है. प्रखंड प्रशासन ठंड के प्रति संवदेनशील नहीं दिख रहा है. प्रशासन की ओर से न तो अलाव की व्यवस्था की जा रही है और न हीं गरीबों के बीच कंबल का ही वितरण हो पाया है. सामाजिक कार्यकर्ता डिंपल कुमार, अवनीत कुमार आदि ने प्रखंड प्रशासन से कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय के पास,

सिदो कान्हू चौक समेत बलबड्डा पिरोजपुर में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की गयी है.कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड के ग्रामीणों ने अलाव की मांग प्रखंड प्रशासन से की है. मालूम हो कि पिछले तीन-चार दिनों से प्रखंड सहित पूरे जिले सर्दी का सितम जारी हो गया है. गुरुवार को प्रखंड में घने कोहरे के साथ पारा गिर गया. इस वजह से ग्रामीण घर में ही दुबके रहे. साथ ही लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित रहा. ठंड को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रखंड के मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola