एक पखवारा से परेशान हैं मरीज

Published at :04 Dec 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
एक पखवारा से परेशान हैं मरीज

बोआरीजोर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी 12 दिन से नहीं आ रहे अस्पताल नहीं ली है छुट्टी तो आखिर हैं कहां! सीएस डॉ प्रवीण राम को भी नहीं पता है कारण चिकित्सक के नहीं रहने से मरीजों को हो रही परेशानी बगैर इलाज के ही लौटना पड़ रहा मरीजों को गोड्डा : बोआरीजोर रेफरल अस्पताल के […]

विज्ञापन

बोआरीजोर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी 12 दिन से नहीं आ रहे अस्पताल

नहीं ली है छुट्टी तो आखिर हैं कहां!
सीएस डॉ प्रवीण राम को भी नहीं पता है कारण
चिकित्सक के नहीं रहने से मरीजों को हो रही परेशानी
बगैर इलाज के ही लौटना पड़ रहा मरीजों को
गोड्डा : बोआरीजोर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेसी निरंजन पिछले 22 नवंबर से अस्पताल नहीं आ रहे हैं. श्री निरंजन ने कार्यालय छोड़ने से पहले न तो लिखित छुट्टी ली है और न ही गायब रहने के प्रयोजन की जानकारी उपलब्ध करायी है. लगातार 12 दिनों से डॉ निरंजन के गायब रहने से इलाज कराने आ रहे मरीजों को भी परेशानी हो रही है. करीब तीन वर्षों से लगातार प्रभारी के पद पर बने डॉ निरंजन के बारे में अस्पताल के डॉ अवधेश कुमार ने बताया कि डॉ निरंजन कहां हैं इस बात की जानकारी नहीं है.
22 तारीख से वो अस्पताल नहीं आये हैं और न ही लिखित सूचना ही दी है. उसके छुट्टी की भी जानकारी नहीं है.
प्रभारी के नहीं रहने से है बुरा हाल
बोआरीजोर रेफरल अस्पताल में डॉ जेसी निरंजन सहित कुल चार चिकित्सक थे. जिसमें डॉ श्री निरंजन, डॉ अवधेश कुमार और डॉ अजितेश व डॉ एके चौधरी. इनमें से डॉ एके चौधरी को 10 दिन पहले ही महगामा रेफरल अस्पताल में प्रतिनियोजित कर दिया गया है. बोआरीजोर में पदस्थापित तीन चिकित्सकों में वर्तमान में डॉ निरंजन की अनुपस्थिति के कारण केवल दो ही चिकित्सक रहे गये हैं. दो चिकित्सक के भरोसे क्षेत्र के 15 से 20 हजार की आबादी है. चिकित्सक के अभाव में बचे दो चिकित्सकों को ओवर ड्यूटी करनी पड़ रही है.
प्रधान लिपिक को नहीं मिल रहा है चार्ज
ठाकुरगंगटी रेफरल अस्पताल के प्रधान लिपिक विनय कुमार करीब सात दिनों से पदभार के लिए दौड़ लगा रहे हैं, मगर निराशा हाथ लगी है. रेफरल अस्पताल में पहले से ही साकेत कुमार प्रधान लिपिक के रूप में कार्यों को देख रहे हैं. चिकित्सक के बगैर छुट्टी से गायब रहने से क्षेत्र में कई तरह की अफवाहें फैली हुई है. मालूम हो कि बोआरीजोर में पहले से पदस्थापित चिकित्सक पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगने के बाद उन्हें हटाया गया था तथा उन पर मामला भी दर्ज हुआ है. उनके स्थान पर जेसी निरंजन का चार्ज मिला था.
सीएस भी कुछ कहने से कर रहे इंकार
सिविल सर्जन से लगातार दो दिनों से डॉ निरंजन के मामले पर जानकारी के लिए बातचीत की जा रही है और दोनों दिन उन्होंने इस संबंध में कुछ नहीं जानने के बात कही है. एक प्रभारी जैस पद पर रहने वाले डॉक्टर के बारे में सीएस को जानकारी नहीं रहना कई मामले की ओर इशारा कर रहा है.
कहते हैं पदाधिकारी
‘’ लगातार 22 नवंबर से प्रभारी कार्यालय नहीं आ रहे हैं और न ही छुट्टी के लिए आवेदन दिया है.’’
-डॉ अवधेश, चिकित्सक बोआरीजोर.
‘’ इस बारे में मुझे किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है. मैं अभी शहर के बाहर हूं.’’
-प्रवीण राम, सीएस गोड्डा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola