जिला सहकारिता पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये थे डीसीओ डीसी ने किया था विभाग निरीक्षण गोड्डा : उपायुक्त अरविंद कुमार ने गुरुवार दोपहर बाद जिला सहकारिता विभाग के कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां जिला सहकारिता पदाधिकारी को अनुपस्थित पाये गये. डीसी ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों से कारण पूछा और अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण […]
विज्ञापन
बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये थे डीसीओ
डीसी ने किया था विभाग निरीक्षण
गोड्डा : उपायुक्त अरविंद कुमार ने गुरुवार दोपहर बाद जिला सहकारिता विभाग के कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां जिला सहकारिता पदाधिकारी को अनुपस्थित पाये गये. डीसी ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों से कारण पूछा और अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश स्टेनो को दिया. इसके बाद उन्होंने विभाग के फाइलों की भी जांच की. लेखा बही संधारित देखकर डीसी ने संतोष जाहिर किया. मौजूद लेखापाल से विभाग में हाजिरी बही को भी मांगा तथा बारिकी से जांच पड़ताल की. डीसी ने कहा कि उन्हें सिर्फ काम पसंद है. कई दिनों से विभाग के डीसीओ अमर भूषण क्रांति विभाग से गायब है. सूचना नहीं है. इस बाबत जांच पड़ताल की गयी है. संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




