नदी में मिला नाबालिग लड़की का शव

Published at :20 Sep 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में मिला नाबालिग लड़की का शव

महगामा : महगामा के जुलगोड़ा नदी में नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को गाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. स्थानीय ग्रामीण सुबह नदी किनारे शौच के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जुलगोड़ा नदी में लड़की का शव देखा. ग्रामीणों […]

विज्ञापन
महगामा : महगामा के जुलगोड़ा नदी में नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को गाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. स्थानीय ग्रामीण सुबह नदी किनारे शौच के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जुलगोड़ा नदी में लड़की का शव देखा.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना महगामा थाना को दी. इसी दौरान ग्रामीणों ने शव की पहचान थाना क्षेत्र के भैंसावरण गांव की सबीता कुमारी के रूप में की. मामले में पुलिस ने पंकज व रामजी को गिरफ्तार किया है. दोनों ने सबीता की हत्या की बात कबूल की है. कहा कि नदी में उसके साथ मारपीट से उसकी मौत हो गयी. डर कर दोनों ने शव को नदी में गाड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola