ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा . महेशपुर के बाबूपुर गांव में सड़क दुर्घटना में दो बच्ची जख्मी महेशपुर : थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में अज्ञात मोटरसाइकिल के धक्के से दो बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों जख्मी बच्चियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चियों […]
विज्ञापन
हादसा . महेशपुर के बाबूपुर गांव में सड़क दुर्घटना में दो बच्ची जख्मी
महेशपुर : थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में अज्ञात मोटरसाइकिल के धक्के से दो बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों जख्मी बच्चियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चियों को पाकुड़ रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पाकुड़ की ओर से एक अज्ञात मोटरसाइकिल महेशपुर की ओर आ रही थी.
इसी क्रम में बाबुपुर के समीप दो बच्ची उसके चपेट में आ गयी. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क जाम कर दिया. मामले की जानकारी होते हुए पुलिस निरीक्षक रामचंद्र राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल जख्मी बच्ची के परिजनों को पांच हजार रुपये इलाज के लिए दिया. वहीं ग्रामीणों को बाबुपुर गांव के पास तीन स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया. तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




