दिल्ली से रेस्क्यूू कर गोड्डा लायी गयी पांच नाबालिग

गोड्डा : दिल्ली से रांची रेस्क्यू का लायी गयी पांच नाबालिग लड़कियों को गोड्डा में बाल संरक्षण विभाग द्वारा उनके माता पिता को सौंप दिया गया. बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि दो लड़कियां बोआरीजोर प्रखंड के राजा भिट्ठा थाना के छोटी चपरी गांव की तथा एक लड़की पोडैयाहाट थाना के सकरी फुलवार […]
गोड्डा : दिल्ली से रांची रेस्क्यू का लायी गयी पांच नाबालिग लड़कियों को गोड्डा में बाल संरक्षण विभाग द्वारा उनके माता पिता को सौंप दिया गया. बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि दो लड़कियां बोआरीजोर प्रखंड के राजा भिट्ठा थाना के छोटी चपरी गांव की तथा एक लड़की पोडैयाहाट थाना के सकरी फुलवार गांव की है. वहीं दो बच्ची साहिबगंज जिला की है. उसे स्थानीय स्वामी विवेकानंद अनाथ आश्रम में रखा गया है.
गुरुवार को दोनों बच्चियों को अभिभावकों को सौंप दिया जायेगा. सभी बच्चियों की उम्र 14 से 15 वर्श बतायी जाती है. उन्होंने बताया कि दलाल ने बच्चियों को दिल्ली ले जाकर अलग-अलग काम पर रखा गया था. ऐसी बच्ची लगातार डेढ वर्षों से दिल्ली में रह रही थी. बाल संरक्षण विभाग को सूचना मिलने के बाद लड़कियों को दिल्ली से रांची रेस्क्यू कर लाया गया. बुधवार को गोड्डा में बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. इस अवसर पर बाल विधि सलाहकार प्रदीप सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




