देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डहरलंगी गांव से पकड़ाया शिवरात्री मंडल अरोपित के पास से पुलिस ने किया एक जिंदा कारतूस बरामद गांव के ही एक व्यक्ति को धमकी देने का आरोप पहले भी जा चुका है जेल गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पारसपानी पंचायत के डहरलंगी गांव से पुलिस ने देसी कट्टा के साथ […]
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डहरलंगी गांव से पकड़ाया शिवरात्री मंडल
अरोपित के पास से पुलिस ने किया एक जिंदा कारतूस बरामद
गांव के ही एक व्यक्ति को धमकी देने का आरोप
पहले भी जा चुका है जेल
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पारसपानी पंचायत के डहरलंगी गांव से पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एसडीपीअो अभिषेक कुमार ने बताया कि डहरलंगी गांव निवासी शिवरात्री मंडल गांव के ही प्रकाश मंडल को आपसी रंजीश में धमकी देने गया था. इसी क्रम में ग्रामीणों ने एकजुट हो कर उसे पकड़ लिया. ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी राजेश कुमार को दी. थाना प्रभारी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि इसके पूर्व भी 395 के केस में शिवरात्री जेल जा चुका है. उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




