भवन की जर्जर स्थिति देख जतायी चिंता

Published at :05 Sep 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
भवन की जर्जर स्थिति देख जतायी चिंता

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट सीएचसी का विधायक प्रदीप यादव ने रविवार को निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने सीएचसी के जर्जर भवन के देख कर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि सीएस से सीएचसी की जर्जर हालत की जानकारी देकर तत्काल सीएचसी को पोड़ैयाहाट विवाह भवन व डाक बंगला भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट सीएचसी का विधायक प्रदीप यादव ने रविवार को निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने सीएचसी के जर्जर भवन के देख कर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि सीएस से सीएचसी की जर्जर हालत की जानकारी देकर तत्काल सीएचसी को पोड़ैयाहाट विवाह भवन व डाक बंगला भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है.

श्री यादव ने कहा कि सीएचसी भवन की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है. कभी भी भवन की छत गिर सकता है. बहुत जल्द इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिल कर नये भवन के लिए पहल की जायेगी. मौके पर सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी पूनम रानी से सीएचसी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा, पटेल झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola