लाखों रुपये की अवैध लकड़ी पुलिस ने किया जब्त

Published at :04 Sep 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों रुपये की अवैध लकड़ी पुलिस ने किया जब्त

गुप्त सूचना पर डुमरिया हरकट्टा में हुई छापेमारी लकड़ी माफिया महेश साह के घर से हुई लकड़ी की बरामदगी चार घंटे तक हुई छापेमारी में विभाग को मिली सफलता बोआरीजोर : गुप्त सूचना पर डीएफओ राम भरत ने हरकट्टा डुमरिया में छापेमारी कर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी जब्त की गयी है. जब्ती लकड़ी माफिया […]

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर डुमरिया हरकट्टा में हुई छापेमारी

लकड़ी माफिया महेश साह के घर से हुई लकड़ी की बरामदगी
चार घंटे तक हुई छापेमारी में विभाग को मिली सफलता
बोआरीजोर : गुप्त सूचना पर डीएफओ राम भरत ने हरकट्टा डुमरिया में छापेमारी कर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी जब्त की गयी है. जब्ती लकड़ी माफिया महेश साह के घर से हुई है. करीब चार घंटे तक चली छापेमारी के दौरान कई प्रकार की बेशकीमती लकड़ी को जब्त किया गया. छापेमारी होने से पूर्व वन विभाग की टीम को घर की ओर आते देख लकड़ी माफिया मुकेश साह घर छोड़कर फरार हो गया. छापेमारी टीम में डीएफओ के अलावा महगाम एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, एसटीएफ समीर कुमार, रेंजर रामचंद्र पासवान, ललमटिया थाना प्रभारी हरि नारायण सिंह आदि थे. डीएफओ ने बताया कि जब्त लकड़ी को बोआरीजोर वन क्षेत्र कार्यालय में रखा गया है. इस मामले में वन अधिनियम के तहत महेश साह पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola