ऊर्जानगर में निकाला मशाल जुलूस, की नारेबाजी

Published at :02 Sep 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
ऊर्जानगर में निकाला मशाल जुलूस, की नारेबाजी

महगामा : बंद को सफल बनाने के लिए गुरुवार शाम को महगामा के ऊर्जा नगर काॅलोनी स्थित शिव मंदिर से संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की. कर्मियों ने कहा कि सरकार से कोयले का शेयर बेचना बंद करने व […]

विज्ञापन

महगामा : बंद को सफल बनाने के लिए गुरुवार शाम को महगामा के ऊर्जा नगर काॅलोनी स्थित शिव मंदिर से संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की. कर्मियों ने कहा कि सरकार से कोयले का शेयर बेचना बंद करने व खदान को निजी कंपनी के हाथों सौंपना बंद करने की नारेबाजी की. इसका नेतृत्व मजदूर संगठन के राम स्वरूप कर रहे थे. मौके पर अनिल सिंह, राधेश्याम चौधरी, विनोद विकल, देवर्षि पांडेय आदि शामिल थे.

” बंदी से निबटने के लिए परियोजना की ओर से तैयारी की गयी है. सीआइएसएफ को लगाया जा रहा है. संगठनों से वार्ता भी की जायेगी. कुछ संगठन बंद से बाहर भी है.
– संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक इसीएल
” मामले को लेकर पुलिस की ओर से पूरी तैयारी है. महिला पुलिस के साथ मुख्यालय से अतिरिक्त बल को मंगाया जा रहा है. ”
– हरिनारायण सिंह, थाना प्रभारी, ललमटिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola