रसोइया संयोजिका ने निकाला मशाल जुलूस

Published at :02 Sep 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
रसोइया संयोजिका ने निकाला मशाल जुलूस

गोड्डा : गोड्डा शहर में रसोइया संयोजिका द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें ट्रेड यूनियन व झारखंड राज्य सरकारी विद्यालय रसोइया संयोजिका के संयुक्त बैनर तले दो सितंबर को देश व्यापी बंदी की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाल कर आमजनों व शहरी क्षेत्र के दुकानदारों को बंदी को सफल बनाने में सहयोग करने की […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा शहर में रसोइया संयोजिका द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें ट्रेड यूनियन व झारखंड राज्य सरकारी विद्यालय रसोइया संयोजिका के संयुक्त बैनर तले दो सितंबर को देश व्यापी बंदी की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाल कर आमजनों व शहरी क्षेत्र के दुकानदारों को बंदी को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की. नेतृत्व एक्टू के महासचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने किया. श्री कुशवाहा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के श्रमिक,

मजदूर, कर्मचारी, कर्मी, रसोइया, संयोजिका व गरीबों के विरोध नीति के खिलाफ दो सितंबर को देशव्यापी बंदी बुलायी गयी है. इस बंदी को सफल बनाने में देर शाम निकाली गयी मशाल जुलूस में 151 महिलाओं ने रोड पर उतर कर बंदी की झांकी प्रस्तुत की. मौके पर जिलाध्यक्ष सुधा जायसवाल, सचिव रोमा चटर्जी, प्र्रखंड अध्यक्ष किरण देवी, सचिव सुरेश्वरी देवी, पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, सुंदरपहाड़ी प्रखंड अध्यक्ष गुड़िया पहाड़िन, सचिव अनिता देवी, हेना देवी चंदा देवी, संगठन सचिव तालामय हेेेंब्रम, उपाध्यक्ष सलोमी सोरेन, कोषाध्यक्ष चंदा देवी, नीलम भारती सहित सैकड़ों महिला कर्मी जुलूस में शामिल थी.

बंदी में रहेगी इन पर छूट
श्री कुशवाहा ने बताया कि देश व्यापी बंदी में आमजनों के हितों का ख्याल रखते हुए दुध वाहन, एंबुलेंस, पेयजल वाहन, दवा दुकान, दमकल, स्वास्थ्य संस्थान आदि जरूरी चीजों को बंदी से अलग रखा गया है. बंदी को सफल बनाने के लिए जिले के तमाम प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में एमडीएम बंद रखने का आह्वान संघ अध्यक्ष सुधा जायसवाल व सचिव रोमा चटर्जी द्वारा किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola