तीन प्रखंडों में नुक्कड़ सभा कर किया प्रदर्शन

Published at :02 Sep 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
तीन प्रखंडों में नुक्कड़ सभा कर किया प्रदर्शन

किसान सभा ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी स्पष्ट भूमि सुधार नियम लागू करने, व किसानों के कर्ज माफ करने की मांग मेहरमा/महागामा/ठाकुरगंगटी : किसान सभा की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में मेहरमा, महगामा व ठाकुरगंगटी प्रखंड में नुक्कड़ सभा व प्रदर्शन किया गया. सचिव अशोक साह की अगुआई में […]

विज्ञापन

किसान सभा ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

स्पष्ट भूमि सुधार नियम लागू करने, व किसानों के कर्ज माफ करने की मांग
मेहरमा/महागामा/ठाकुरगंगटी : किसान सभा की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में मेहरमा, महगामा व ठाकुरगंगटी प्रखंड में नुक्कड़ सभा व प्रदर्शन किया गया. सचिव अशोक साह की अगुआई में किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम किया. श्री साह ने बताया कि तीनों प्रखंडों में मुख्य मांगों में पूरे देश में प्रगतिशील एवं स्पष्ट भूमि सुधार लागू करने, किसानों के ऋण माफ करने, मनरेगा में मजदूरों को 200 की जगह 300 दिन रोजगार मुहैया कराने, केंद्रीय कानून बनाये जाने व भूमिहीन मजदूरों के लिए आवास मुहैया कराने समेत दर्जनों मांग शामिल है. प्रदर्शन के बाद मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया है. मौके पर दशरथ मंडल, अख्तर अंसारी, मोतीउर रहमान आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola