बंद हो बालू का अवैध खनन व बंदोबस्ती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

आम सभा. जमनी के सिंहवासनी स्थान में जुटे पांच मौजा के लोग, आंदोलन का किया आह्वान नदियों में हो रहे अवैध बालू उठाव से जल स्तर नीचे गिरते जा रहा है. इसका खामियाजा किसानरों को भुगतना पड़ रहा है. किसान सभा के सदस्यों ने अवैध बालू उठाव रोकने के लिए सड़क से लेकर सदन तक […]
विज्ञापन
आम सभा. जमनी के सिंहवासनी स्थान में जुटे पांच मौजा के लोग, आंदोलन का किया आह्वान
नदियों में हो रहे अवैध बालू उठाव से जल स्तर नीचे गिरते जा रहा है. इसका खामियाजा किसानरों को भुगतना पड़ रहा है. किसान सभा के सदस्यों ने अवैध बालू उठाव रोकने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन का आह्वान किया है. सभा को ओड़शा के पूर्व डीजीपी संजीव मरीक ने भी संबोधित किया.
गोड्डा : सदर प्रखंड के जमनी गांव स्थित सिंहवाहिनी स्थान में किसान संघर्ष समिति की ओर से एक आमसभा का आयोजन गुरुवार किया गया. इसकी अध्यक्षता संरक्षक लाल चंद वैद्य ने की. सभा में पांच मौजा के हजारों किसानों ने नदियों के घाटों से हो रहे अवैध बालू उठाव को पूरी तरह से बंद कराने का आह्वान किया. सभा के मुख्य अतिथि ओड़िशा के पूर्व डीजीपी संजीव मरीक ने कहा कि नदियों से अनवरत बालू के उठाव के चलते जल स्तर काफी नीचे चला गया है, जो स्थिति बन रही है. इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. कहा कि कोई भी खनन में मशीन का उपयोग नहीं किया जा सकता है.
परंतु बालू घाटों पर नियम कानून को ताक पर धड़ल्ले से मशीन लगाकर बालू का उठाव किया जा रहा है. किसान संघर्ष समिति के किसानों के हितों के लिए बहुत बड़ा आंदोलन है. सरकार से मांग की जाती है कि केवल अवैध बालू उठाव पर रोक ही नहीं बल्कि सभी बालू घाटों की बंदोबस्ती रद्द हो. नहीं तो किसान सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे. अब किसी भी सूरत में बालू घाटों से बालू का उठाव नहीं करने दिया जायेगा. सभा को मुख्य रूप से समिति के संरक्षक, संस्थापक मनोज कुमार कुशवाहा, मारखन पंचायत के मुखिया दिनेश यादव, पूर्व मुखिया दीप नारायण यादव, भेड़ा मुखिया सुनील यादव आदि ने
संबोधित कर बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग की है.
पूर्व डीजीपी श्री मरीक ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इस मामले को लेकर डीसी से मिल कर बालू घाटों की बंदोबस्ती को रद्द करने की मांग की जायेगी. संस्थापक श्री कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को मामले को लेकर समिति का एक प्रतिनिधि मंडल पुन: डीजीपी के नेतृत्व में डीसी से मिल कर मांगों को रखने का काम करेगा. मौके पर समिति के महासचिव मदन मंडल, सचिव रवि पंजियारा, अरुण सिंह, तपेश्वर कामती, गिरधारी कापरी, संतोष सिंह, संजीव सिंह, कार्तिक राणा, अमरेंद्र कुमार अमर, नवल साह, देवेंद्र पंडित, सत्यनारायण यादव सहित हजारो किसान उपस्थित थे. सभा का संचालन सुमन सिंह ने किया.
गोली चले या लाठी नहीं रूकेगा आंदोलन
संरक्षक लालचंद वैद्य की उम्र 80 वर्ष के करीब है, उनके द्वारा सभा में कहा गया कि अब बालू को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन को कोई नहीं रोक पायेगा. गोली चले या लाठी बालू उठाव पर रोक लगाने के लिए किसान पीछे नहीं हटने वाले हैं. किसान सड़क पर उतर कर बालू उठाव पर पूरी तरह से रोक लगाने का काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




