कारगिल चौक पर उड़ते धूल से लोगों का जीना मुहाल

Published at :01 Sep 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
कारगिल चौक पर उड़ते धूल से लोगों का जीना मुहाल

एक साथ बालू चिप्स व मेटल से लदे बड़े-बड़े ट्रक तथा हाइवा के कारण स्क पर धूल धूल कर देता है – लोगों को सडक पर चलना मुश्किल गोड्डा : एक तरह भादों में दिन भर तेज धूप व ऊमस भरी गरमी और दूसरी तरफ रात में भी आराम नहीं . रात के वक्त जब […]

विज्ञापन

एक साथ बालू चिप्स व मेटल से लदे बड़े-बड़े ट्रक तथा हाइवा के कारण स्क पर धूल धूल कर देता है

– लोगों को सडक पर चलना मुश्किल

गोड्डा : एक तरह भादों में दिन भर तेज धूप व ऊमस भरी गरमी और दूसरी तरफ रात में भी आराम नहीं . रात के वक्त जब शहर में नो इंट्री टूटता है तो सड़क पार करना आसान नहीं होता है. एक साथ सैकड़ों की संख्या में बालू, गिट्टी-गोरम, चिप्स से लदे हाइवा व ट्रक के धूल की वजह से मुख्य मार्ग कारगिल चौक व मुख्य बाजार के साथ सभी रास्ते भगालपुर-गोड्डा, गोड्डा-दुमका व गोड्डा-महगामा मार्ग पूरी तरह से धूल की आंधी से सन जाता है. आम लोगों को सड़क पार करने के जिले घंटों वाहन के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है. सड़क पर चलने वाले भारी वाहन की वजह से सड़क की हालत भी पूरी तरह से खराब है. सड़क सैकड़ों स्थानों में टूटने तथा गड्डे में तब्दील रहने की वजह से दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola