मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उपाय करें

Published at :31 Aug 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उपाय करें

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की दी गयी जानकार गोड्डा : आइएमए भवन में बीटीटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीपीसी रणधीर प्रसाद ने की. श्री प्रसाद ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का प्रखंड वार समीक्षा की. मुख्य तौर पर मातृत्व व शिशु मृत्यू दर को कैसे […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की दी गयी जानकार

गोड्डा : आइएमए भवन में बीटीटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीपीसी रणधीर प्रसाद ने की. श्री प्रसाद ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का प्रखंड वार समीक्षा की. मुख्य तौर पर मातृत्व व शिशु मृत्यू दर को कैसे कम किया जाये, इस मामले पर चर्चा की गयी. डीपीसी ने कहा कि सभी प्रखंडों से संबंधित बीटीटी को सहिया वार कार्यों का समीक्षा करना है. सहिया का मासिक कार्य देखें.
सभी सहिया समय पर गर्भवती माताओं के एएनसी जांच हेतु निबंधन जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करायेगी. इसके लिए सभी बीटीटी मासिक वार रिपोर्ट जिला को उपलब्ध करायें. टीकाकरण कार्य में कोई बच्चा छूटे नहीं, इसके लिए ड्यूलिस्ट टीकाकरण कार्य के दिन ही सेविका, एएनएम व सहिया को मिल कर बनाने का निर्देश दिया. इस कार्य में सहिया साथी का भी सहयोग लेने की बातों पर बल दिया. डीपीसी ने कहा कि नवजात शिशु के लिए गृह भ्रमण करें, ताकि किसी भी प्रकार की बच्चों में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी संक्रमण एंव समस्या का सही समय पर पता चल सके और समय रहते समस्याओं का निदान किया जा सके.
डीपीसी द्वारा सभी बीटीटी को निर्देश दिया कि माह के प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य संबंधी लाभार्थी व ग्रामीणों के साथ बैठक कर कुपोषित, एनेमिक गर्भवती माता एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार कर प्रतिवेदन जिला को जमा करने का निर्देश दिया . यूनिसेफ जिला कोर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी ने मातृत्व व शिशु मृत्यु दर को कम करने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. मौके पर मो सरफराज, बीटीटी अंजार अहमद, प्रह्लाद कुमार, दिनेश, शेखर दास, शेखर राउत, रानी, आशा, स्वेता, बेबी, प्रदीप, सौरभ, विक्रांत, विवेकांनद, राजेश राय उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola