कृष्ण लीला सुन भाव विभोर हुए श्रोता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

जन्माष्टमी . स्थानीय बाजार स्थित बड़ी काली मंदिर में भागवत कथा का आयोजन गोड्डा : स्थानीय मुख्य बाजार के बड़ी काली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीश्री 108 भागवत कथा महायज्ञ में चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला सुन कर भक्त भाव विभोर हो गये. प्रवचन कर्ता गोविद शरण जी महाराज ने प्रवचन के […]
विज्ञापन
जन्माष्टमी . स्थानीय बाजार स्थित बड़ी काली मंदिर में भागवत कथा का आयोजन
गोड्डा : स्थानीय मुख्य बाजार के बड़ी काली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीश्री 108 भागवत कथा महायज्ञ में चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला सुन कर भक्त भाव विभोर हो गये. प्रवचन कर्ता गोविद शरण जी महाराज ने प्रवचन के माध्यम से कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर अन्नाय व राक्षस के बढ़ते प्रकोप को लेकर ऋषि मुनियों के भय दूर करने के लिये मां दुर्गा शक्ति महामाया देवी यानि देवकी के गर्भ में श्री कृष्ण को भेजा. बासुदेव के अंदर परमात्मा की शक्ति के कारण कारागर में ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ.
जन्म के साथ ही भगवान ने अपनी लीला माध्यम से राक्षस को अचंभित व परेशान कर दिया. प्रवचन के साथ-साथ भक्ति संगीत के समिश्रण व एक साथ लोगों के भक्ति में विभोर होकर श्री कृष्ण-राधे के प्रति हाथ उठाकर आत्म समर्पण का नजारा देखने को मिल रहा है. शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चले प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं. भागवत कथा का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. जजमान के रूप में मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम गाड़िया मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




