1990 डेटोनेटर व 716 जिलेटिन बरामद

Published at :15 Aug 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
1990 डेटोनेटर व 716 जिलेटिन बरामद

गोपीकांदर : गुप्त सूचना के आधार पर गोपीकांदर थाना पुलिास एवं एसएसबी के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर मूसना पंचायत के जीतपुर के नीलू किस्कू के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. मामले में नीलू किस्कू व रामेश्वर किस्कू की गिरफ्तारी हुई है. एसएसबी के सहायक कमांडेंट आशीष कुमार एवं थाना […]

विज्ञापन

गोपीकांदर : गुप्त सूचना के आधार पर गोपीकांदर थाना पुलिास एवं एसएसबी के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर मूसना पंचायत के जीतपुर के नीलू किस्कू के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. मामले में नीलू किस्कू व रामेश्वर किस्कू की गिरफ्तारी हुई है. एसएसबी के सहायक कमांडेंट आशीष कुमार एवं थाना प्रभारी प्रमोद रंजन ने बताया कि बरामद विस्फोटक पदार्थ में 1990 पीस डेटोनेटर, 1 पीस एक्सप्लोडर, 2 बंडल तार, 160 किलो अमोनियम नाइट्रेट तथा 716 पीस नियोजेल जिलेटिन बरामद किया है.

मामले में एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक इनका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि जीतपुर गांव के आसपास पत्थर माफियाओं द्वारा इन दिनों अवैध रुप से क्रशर व पत्थर उत्खनन हो रहा है, जिसके लिए धड़ल्ले से विस्फोटक का इस्तेमाल होता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola