बैंक खाता खोलने का मिला प्रशिक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित हुआ शिविर खाता खोलने संबंधी जरूरी आइडी की दी जानकारी पथरगामा : प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को स्कूली बच्चों के खाता खोलने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान बारह संकुल सचिव, सीआरपी, बीआरपी, व विषय वस्तु विशेषज्ञ को प्रशिक्षण दिया गया. एसबीआइ गोड्डा के केपी रंजन, पथरगामा के […]
विज्ञापन
प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित हुआ शिविर
खाता खोलने संबंधी जरूरी आइडी की दी जानकारी
पथरगामा : प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को स्कूली बच्चों के खाता खोलने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान बारह संकुल सचिव, सीआरपी, बीआरपी, व विषय वस्तु विशेषज्ञ को प्रशिक्षण दिया गया. एसबीआइ गोड्डा के केपी रंजन, पथरगामा के रामानंद झा ने खाता खोलने संबंधी जानकारी दी. बताया कि जिन बच्चों का खाता नहीं खुला है, फार्म भर कर दिये जाने पर शीघ्र खाता खोला जायेगा. 10 वर्ष से कम वाले बच्चों के अभिभावक का दो आइडी प्रूफ के साथ बैंक खाता खोला जाना है. 10 वर्ष से ऊपर वाले बच्चों का ग्राहक सेवा केंद्र में बैंक खाता खोला जायेगा. मौके पर बीइइओ स्वप्न कुमार मंडल, एपीओ शंभू दत्त मिश्रा, बीपीओ मो कमालउद्दीन, रंजन कुमार, अनिल हांसदा, विपिन झा, राजेश सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




