आपसी विवाद में फायरिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

क्राइम . नगर थाना क्षेत्र के फसिया डंगाल की घटना सूचना पर दौड़ी नगर थाना की पुलिस पुलिस ने एक को पूछताछ के लिए थाना लायी गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के फसिया डंगाल मुहल्ले में आपसी विवाद में एक युवक ने फायरिंग कर दी. यह घटना बुधवार देर शाम की है. लोगों की सूचना […]
विज्ञापन
क्राइम . नगर थाना क्षेत्र के फसिया डंगाल की घटना
सूचना पर दौड़ी नगर थाना की पुलिस
पुलिस ने एक को पूछताछ के लिए थाना लायी
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के फसिया डंगाल मुहल्ले में आपसी विवाद में एक युवक ने फायरिंग कर दी. यह घटना बुधवार देर शाम की है. लोगों की सूचना पर नगर थाना के इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी जांच करने पहुंचे. उनके साथ एसआइ विजेंद्र सिंह व विमल रंजन तिग्गा भी थे. पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार नहर चौक के फसिया डंगाल मुहल्ले के पास तिलक नगर मुहल्ला निवासी अभिषेक कुमार से बजरंगी यादव के साथ झागड़ा हो गया. इसी मामले को लेकर बजरंगी ने गाली चला दी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इंस्पेक्टर ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. पास के किराना दुकानदार से पूछताछ की. गोली चलने के स्थान को भी पुलिस ने खंगाला. गोली कहां चली, कैसे चली इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने पीड़ित अभिषेक कुमार को पूछताछ के लिये नगर थाना लायी है. वहीं आरोपित बजरंगी फरार बताया जा रहा है. इधर, इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरि ने बताया कि अभी तक गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं हो पायी है. मारपीट की घटना की जानकारी मिली है. एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इस मामले मे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




