पथरगामा में दो बाइक सवार की मौत

पथरगामा : पथरगामा के महुआसोल लाइन होटल के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत हो गयी. मरने वालों की पहचान नहीं हो पायी है. यह सड़क दुर्घटना सोमवार देर रात हुई है. दुर्घटनाग्रस्त बाइक नयी व काले रंग की है. बाइक सवार के पथरगामा की ओर से गोड्डा का अंदाजा लगाया है. […]
पथरगामा : पथरगामा के महुआसोल लाइन होटल के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत हो गयी. मरने वालों की पहचान नहीं हो पायी है. यह सड़क दुर्घटना सोमवार देर रात हुई है. दुर्घटनाग्रस्त बाइक नयी व काले रंग की है. बाइक सवार के पथरगामा की ओर से गोड्डा का अंदाजा लगाया है. दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस को बाइक की डिक्की से इंश्योरेंस पेपर मिला है. इसमें बाइक मालिक का नाम सुनील कुमार राय पथरगामा थाना क्षेत्र का लौंगाय निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पथरगामा थाना लाया गया है. इधर, थाना प्रभारी बीएन सिंह ने बताया कि दोनों नशे में था. पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




